फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हेरोइन की सप्लाई लेने आया व्यक्ति काबू, नशा तस्कर फरार

Sun, 22 Sep 2024 07:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। सोहाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक व्यक्ति को हेरोइन सहित काबू किया है। इस दौरान नशा तस्कर गाड़ी लेकर फरार हो गया, जबकि ग्राहक को 100 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अमनदीप गर्ग निवासी सेक्टर-77 मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी अमनदीप मूलरूप से श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। उसके खिलाफ इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह काहलों के बयान पर सोहाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उनकी टीम सेक्टर-76/77 कोर्ट कांप्लेक्स रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार नाके से कुछ दूर आकर रुकी, जिसके ड्राइवर ने नीचे उतरकर एक व्यक्ति को पैकेट पकड़ाया। जब उसका ध्यान पुलिस नाके पर गया तो वह घबरा गए। कार चालक ने अचानक वहां से गाड़ी भगा ली। इसी दौरान सप्लाई लेने वाला व्यक्ति कोठी में घुसने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पैकेट की तलाशी ली तो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे काबू कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी से ड्रग तस्कर के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें