फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों ने की मुनीम की हत्या, शव चंडीगढ़ से बरामद

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़। बनूड़ मंडी के एक मुनीम की उसके आढ़तियों द्वारा मारपीट हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आढ़तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, चंडीगढ़ में भी उन आढ़तियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज हो गया है। घटना के चलते अनाज मंडी बनूड़ के मुनीम और पलेदारों में रोष है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के गांव बड़सर निवासी धनपत शर्मा (50 साल) पुत्र हंसराज दस साल से कन्हैया लाल और माधोराम एंड कंपनी के यहां मुनीम था। उसे सभी मंडी वाले पंडित जी कहकर सत्कार करते थे। उसके मालिकों ने दुकान के ऊपर चौवारे पर चढ़ाकर मुनीम के साथ बुधवार को काफी मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। चंडीगढ़ पुलिस ने विगत रात फारच्यूनर गाड़ी से सेक्टर-26 की मंडी से उसका शव बरामद किया था।
घटना की जानकारी मिलते ही वीरवार सुबह एसपी राजपुरा भूपिंदर सिंह खटड़ा और थाना बनूड़ के प्रभारी गुरजीत सिंह फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस को दुकान में काम करने वाले एक मुलाजिम बलदेव सिंह ने बताया कि कल मारपीट की गई। उसको जबरदस्ती शराब पिलाई गई और कच्चा मीट भी खिलाया गया।
विज्ञापन

एसपी राजपुरा भूपिंदर सिंह खटड़ा ने बताया कि इस संबंध में असीम मित्तल और अंकित मितल के खिलाफ मृतक मुनीम के भाई प्रीतम चंद के पुलिस ने बयान लिख लिए हैं। पुलिस ने आढ़ती की दुकान नंबर 44 के ऊपर चौवारे से रायल स्टैग शराब की आधी बोतल बरामद की है। एसपी राजुपरा से जब मौत के कारणों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संदेह है कि मुनीम ने हिसाब में कोई घपला किया था।

बॉक्स
चंडीगढ़ में दर्ज पर्चा होगा कैंसिल
एफआईआर और शव के बारे में पूरा दिन मंडी में चर्चा होती रही। मृतक मुनीम का शव चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-26 में फारच्यूनर गाड़ी से बरामद करके मृतक के भाई रोशन के बयानों पर दोनों आढ़तियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया है। उधर, पंजाब पुलिस का कहना है घटना बनूड़ में घटी है। इसलिए मामला बनूड़ में दर्ज होना चाहिए। मंडी में सुबह चंडीगढ़ पुलिस व पंजाब पुलिस के अधिकारियों में बात होती रही। जिसके बाद बनूड़ थाने में पर्चा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद चंडीगढ़ में दर्ज हुई एफआईआर रद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें