फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ लोगों को मिले विदेशों के लैंडिंग पेपर

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वर्ल्ड वाइड इमिग्रेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज में वीरवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें करीब दो सौ ग्राहकों, जिन्हें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएस, यूके, न्यूजीलैंड व अन्य देशों में स्किल्ड वर्कर्स, प्रोफेशनल्स व स्टूडेंट कैटेगरी के तहत वीजा मिला, को लैंडिंग पेपर दिए गए।
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल बीकेएन छिब्बर और कंपनी के सीएमडी बीएस संधू ने ग्राहकों को वीजा और लैंडिंग पेपर्स दिए। और उनके अच्छे भविष्य की कामना की। लेफ्टिनेंट जनरल छिब्बर ने कहा कि वह डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस से जुड़े हैं, जोकि लोगों के विदेश जाने के सपने साकार कर रही है। कर्नल संधू ने कहा कि कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में स्किल्ड वर्कर्स और प्रोफेशनल्स की मांग आज भी काफी अधिक है। इमिग्रेशन करने के इच्छुक जो कि इस मैपल कंट्री में काम करना चाहते हैं, प्रोविंशियल नॉमिनी कार्यक्रमों में पात्रता प्राप्त करने पर कैनेडा की स्थाई नागरिकता भी प्राप्त कर सकते हैं। पात्रता नियमों में छूट, फास्ट ट्रैक वीजा प्रोसेसिंग, कई सारी क्षेत्रों में प्रोफेशनल्स की मांग, आईईएलटीसी में राहत और नौकरी के शानदार अवसरों के चलते इस समय लोगों के पास काफी अवसर हैं। वहीं कनाडा आदि देशों की स्थाई नागरिकता मिलने पर शानदार वेतन और पीएन कार्यक्रमों से जुड़े अन्य लाभ भी प्राप्त किए जा सकते हैं। स्टूडेंट वीजा कैटेगरी में अधिकांश आवेदकों ने कैनेडा और ऑस्ट्रेलिया के लिए आवेदन किया है और उसके बाद अमेरिका, न्यूजीलैंड, यूके और अन्य देश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें