मोहाली। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 766 नए केस सामने आए हैं। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई। डीसी ईशा कालिया ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2,576 तक पहुंच गई। दूसरी ओर, जिले में अभी तक 71,717 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं, जिनमें से 68,061 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1077 की मौत हो चुकी है।
डीसी ने कहा कि लोग बिना वजह घर से बाहर न निकलें, मास्क अवश्य पहनें। जबकि मार्केट में दुकानदार कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करें और दुकान के अंदर ज्यादा भीड़ न जमा करें। वहीं, रविवार को आए मामलों में सबसे ज्यादा मोहाली से 290, ढकोली से 240, खरड़ से 114, डेराबस्सी से 47, घड़ूआं से 32, कुराली से 21, बूथगढ़ से 8, लालड़ू से 9 और बनूड़ से 5 मामले शामिल हैं।