फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की मंडियों में पहुंची 66047 मीट्रिक टन गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले की मंडियों में गेहूं की आमद शुरू हो गई है। अभी तक जिले की मंडियों में करीब 66047 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से 65237 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए एडीसी आशिका जैन ने बताया कि ख़रीदे गए गेहूं में से पनग्रेन ने 19097, पनसप ने 16075, वेयरहाऊस ने 8238, मार्कफैड ने 15194 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 6433 और व्यापारियों ने 200 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। जिले की 25 मंडियों में 01 लाख 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं इस सीजन में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। एडीसी ने बताया कि मंडियों में हाथ धोने, मास्क और सफाई का खास इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के मामलों के मद्देनजर जिले की मंडियों में कोरोना से बचाव संबंधी विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिससे मंडियों में आने वाले व्यक्तियों को कोरोना से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें