फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में 605 नए कोरोना संक्रमित मिले, 5 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शनिवार को 605 लोग कोरोना संक्रमित हो गए जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। 1248 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 92453 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हुए हैं, जिनमें से 85452 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1121 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। शनिवार को आए मामलों में मोहाली से 223, ढकोली से 132, खरड़ से 116, डेराबस्सी से 45, बूथगढ़ से 40, घड़ूआं से 25, कुराली से 17, लालड़ू से 7 केस शामिल हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5880 हो गई है। संक्रमण का शिकार हुए लोगों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है वो लोग सेहत केंद्र में आकर टीकाकरण करवा सकते हैं। मार्केट में खरीदारी करते समय मुंह पर मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें