फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित गांव अड्डा झुंगिया बस अड्डे के नजदीक पैदल जा रहे एक 60 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात कार चालक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जो फिलहाल फरार चल रहा है। मृतक की पहचान सुक्खा निवासी, गांव खानपुर, शामली, यूपी के रूप में हुई है। फिलहाल वह यहां गांव छत के पास केकेके भट्ठे पर काम करता था और यहीं रहता था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे भवानी सिंह ने बताया कि वीरवार की रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपने पिता के साथ बाइक पर घर का सामान लेने के लिए निकला था। अपने पिता को अड्डा झुंगिया बस अड्डे पर उतारकर समान लेने आगे चला गया था। जब वह समान लेकर वापस आया तो उसके पिता सड़क के दूसरी और पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बनूड़ की ओर से आ रही एक कार ने उसके पिता को टक्कर मार दी और फरार हो गया। कार की टक्कर से उसके पिता मुंह के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उनको एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उनको सरकारी अस्पताल राजपुरा में रैफर कर दिया। यहां पर इलाक के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें