मोहाली। जिले में शुक्रवार को सेहत विभाग की ओर से 48 जगह पर कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान कुल 1655 लोगोें ने करवाया टीकाकरण करवाया। इनमें 244 लोगों को पहली, 1240 लोगों को दूसरी और 171 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। जबकि 12 से 14 साल के 292 बच्चों का टीकाकरण हुआ। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने लोगों से अपील की है कि वह पहल के आधार पर कोरोना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 19.65 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 11.24 लाख को पहला और 8.19 लाख लोगों को दूसरा टीका लगाया है। 21950 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।