फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 57 लोग कोरोना से ठीक हुए, 24 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में मंगलवार को 57 लोग कोरोना संक्रमण से जंग जीतकर ठीक हो गए, जबकि 24 लोग संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। इसके बाद जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 232 हो गई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि बाजारों में घूमते समय मास्क लगाएं और सेहत केंद्रों में जाकर टीकाकरण जरूर करवाएं। मंगलवार को सेहत विभाग ने 1416 लोगों की सैंपलिंग की है, इनमें से 24 लोगों की रिपोर्ट कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं नए कोरोना संक्रमितों का इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 95470 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार होकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 94094 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1144 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। डीसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है और लोग बिना वजह अभी घरों से बाहर न निकलें। जबकि बाजारों में लोग घूमते समय एक दूसरे से 6 फुट की दूरी बनाकर रखें, जिससे संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें