फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिर पर तेजधार हथियार के वार से हुई थी 36 साल के सुरेश पाल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-78 के जंगल से बुधवार को मिले 36 साल के सुरेश पाल के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि सुरेश पाल के सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार किए गए थे और इसी कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस को अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है जो जांच को हत्यारे तक पहुंचाने में मदद करेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरेश पाल के संपर्क में एक महिला थी और इसी के चक्कर में उसका झगड़ा भी हुआ था। वह चार साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था और उसका 7 साल का बेटा है। पुलिस उस महिला पर भी शक जता रही है और सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है।
विज्ञापन

पुलिस को जब सुरेश का शव मिला तो वह बिना कपड़ों के था। उसकी पैंट भी पेड़ पर टंगी हुई मिली थी और इसी से उसके भाई निर्मल ने सुरेश की पहचान की थी। पुलिस ने फिलहाल निर्मल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 हत्या, 35 एक से अधिक लोगों का अपराध में शामिल होना के तहत केस दर्ज कर लिया है।
बुधवार को सुरेश के भाई निर्मल को उसका शव सेक्टर-78 एयरपोर्ट रोड पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के साथ लगते जंगल से बरामद हुआ था। शव गर्मी में फूलकर काफी गल चुका था और कीड़े चल रहे थे। बताया जा रहा है कि सुरेश पाल 11 मई को शाम साढ़े 4 बजे घर से बिना बताए चला गया था। इसी दिन करीब पौने 9 बजे उसके भाई निर्मल की सुरेश पाल से फोन पर बात हुई थी। उसने उसे कहा था कि वह सेक्टर-79 में खड़ा है और इसके बाद फोन बंद हो गया था। उन्होंने पहले उसकी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाना सोहाना में 13 मई को उसके भाई निर्मल कुमार ने दर्ज करवाई थी। सुरेश मूलरूप से यमुनानगर का रहने वाला था और वर्ष 2018 से मौली वैदवान में रह रहा था। वह दुकानों पर सामान सप्लाई करता था।
विज्ञापन

कोट्स
मृतक सुरेश पाल के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। सिर पर किसी तेजधार हथियार के चोट के निशान हैं जिससे उसकी मौत हुई है। महिला के शामिल होने की कोई बात अभी सामने नहीं आई है। पुलिस टीम हर पहलू से जांच कर रही है। -सिमरन सिंह, एसएचओ थाना सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें