फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से 35 साल के व्यक्ति की मौत, बस चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लैहली टी-प्वाइंट पर रविवार को एक हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से 35 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र नारायण यादव मूल निवासी बिहार के तौर पर बताई है। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लैहली पुलिस ने बताया कि मृतक स्थानीय नाहर कंपनी में पिछले पांच साल से नौकरी कर रहा था और कंपनी के मकानों में ही रहता था। इस हादसे के दौरान वह अपने भानजे रणजीत सिंह के साथ दप्पर मार्केट से सामान खरीदकर वापस लैहली टी-प्वाइंट पर सड़क पार करने के लिए खड़ा हुआ था। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की करनाल डिपो की एक बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह डिवाइडर पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। रणजीत ने राहगीरों की मदद से घायल प्रवीण को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती करवाया। यहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने प्रवीण कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रणजीत सिंह के बयान पर आरोपी हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो के बस चालक विनोद कुमार निवासी करनाल को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें