फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना हुआ खतरनाक : सात दिन में पांच लोगों की ले ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर का असर तेज होने से लोगों की चिंताएं बढ़ना शुरू हो गई है और सेहत विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को जिले में 33 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं और 40 मरीज ठीक हो गए हैं। आलम यह है कि बीते 7 दिन में पांच लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। इसको देखते हुए कोरोना को काबू में लाने के लिए विभाग ने सैंपलिंग तेज कर दी है। अभी सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 299 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार नयागांव के कांसल निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग पीजीआई में इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया था और एक गंभीर बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। जबकि मंगलवार को 33 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए। जबकि 40 लोग संक्रमण को मात देकर घर लौट गए। डीसी अमित तलवार ने बताया कि जिले में 564 लोगों की सैंपलिंग की गई थी, जिनमें से 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए लोगों से अपील है कि मास्क पहनें और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें। जिले में अभी तक 96970 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 95525 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1156 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं और 299 सक्रिय मरीजों का इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है।27 जून से हुआ मौत का सिलसिला शुरू
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण ने 27 जून से जिले में जोर पकड़ना शुरू किया तो 2 जुलाई तक 4 संक्रमित रोगियों की जान चली गई जबकि मंगलवार को भी एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। डाक्टरों की माने तो संक्रमण से खुद का बचाव करने में ही भलाई है। मास्क पहनने, हाथ धोने और शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें