फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर प्रॉपर्टी डीलर से 28 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर प्रॉपर्टी डीलर से 28 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा द्वारा की गई जांच के बाद एसएसपी की सिफारिश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह वासी गांव खाई निहालसिंह वाला जिला मोगा के रूप में हुई है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

मुल्लांपुर निवासी अजय कुमार ने 20 मार्च को एसएसपी दफ्तर में एक शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। वह एक रेखा नाम की लड़की को जानता है। उसने उसे सिमरन से मिलवाया था। इसके बाद उसने रेखा से उनका नंबर ले लिया। कुछ समय बाद मेरे पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि मैं फरीदकोट थाने से एएसआई निर्भय सिंह बोल रहा हूं। आप के खिलाफ प्रिया नाम की लड़की ने दुष्कर्म की शिकायत दी है। इस पर आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने अपने आप मनगढ़ंत कहानियां बनाकर मुझ पर राजीनामा करने का दबाव बनाया और इसी नाम पर मुझसे 28 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने मुझे व्हाट्सएप पर समझौते की कॉपी भी भेजी थी। मामले की जांच अपराध शाखा ने की थी। जांच के बाद शिकायत आर्थिक अपराध एवं साइबर क्राइम विभाग को भेजी गई। वहां से एसएसपी मोहाली ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की गई। एसएसपी की सिफारिश पर मुल्लांपुर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी एवं नकली पुलिस अफसर बनकर फोन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें