फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी जिले के 22968 युवा नौकरी हासिल करने में रहे कामयाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में भी वीआईपी जिले के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने में जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। हाल ही में 9 से 17 सितंबर तक आयोजित रोजगार मेले में 22968 उम्मीदवारों को रोजगार मिला है। इनमें 60 प्रतिशत लड़के और 40 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। इतना ही नहीं इनमें 10वीं से लेकर मास्टर डिग्री कर चुके उम्मीदवार शामिल थे। वहीं दूसरी ओर 200 युवाओं ने स्वरोजगार करने की इच्छा जताई थी। इन्हें एक-दो महीने की ट्रेनिंग के बाद कम दरों पर बैंक लोन दिलवाकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार के ‘घर-घर रोजगार मिशन’ के तहत पिछले दो साल में मोहाली जिले से 1 लाख 40 हजार युवाओं ने रोजगार विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया है। उन्हें रोजगार देने के लिए 200 से अधिक निजी कंपनियों की ओर से नौकरी के अवसर दिए गए। इस दौरान सेल्स मार्केटिंग, बैंकिंग, डिलीवरी पहुंचना, कंप्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड समेत उच्च पदों के लिए भी नौकरी दी जाती है। सरकार के तकरीबन 5 सरकारी विभागों की ओर से युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक लोन का प्रावधान किया गया था।
तीन प्रक्रिया से चुने गए आवेदक
मोहाली के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 9 से 17 सितंबर के बीच करवाए गए रोजगार मेलों का तीन तरीकों से आयोजन किया गया था। जिसमें कुछ उम्मीदवारों को शिक्षण संस्थानों, कुछ को वर्चुअल और कुछ उम्मीदवारों को ऑनलाइन संपर्क साधकर सीधे इंटरव्यू के लिए भेजा गया। ऐसे में शिक्षण संस्थानों में करवाए गए रोजगार मेलों के दौरान तकरीबन 3215 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 2256 का चयन हो चुका है। इनमें से स्वरोजगार के लिए 200 उम्मीदवार चुने गए और उन्हें सरकारी विभागों द्वारा लोन देकर उनका अपना कारोबार चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे में इन रोजगार मेलों में निजी कंपनियों की ओर से उम्मीदवारों को सेल, मार्केटिंग, डिलीवरी करना, कंप्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड व अन्य प्रकार की नौकरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें