मोहाली। जिले में सोमवार 2 लोग कोरोना संक्रमित होने से कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 56 पहुंच गई। जबकि एक मरीज संक्रमण को मात देकर घर लौट गया। मामले की पुष्टि डीसी ईशा कालिया ने की है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को ढकोली और घड़ूआ से 1-1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो गए, जिनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया है। जिले में अभी तक कुल 68, 883 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, जिनमें से 67,757 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। जबकि अभी तक 1,070 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।