फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से 18 लोग ठीक हुए और 8 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में 18 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं, जबकि 8 लोग संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए। डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि वीरवार को 18 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 66 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 95585 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 94371 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी तक 1148 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। वीरवार को आए मामलों में मोहाली से 4, ढकोली से 2, बूथगढ़ से 2 केस शामिल हैं, जिनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया, वो लोग सेहत केंद्र में निशुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं। इसके साथ ही मार्केट में शॉपिंग के दौरान मुंह पर मास्क और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रखें, जिससे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें