फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गाजीपुर में मिले डायरिया के 110 मरीज, पांच जगह से भरे पानी के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वार्ड नंबर-17 के गांव गाजीपुर में प्रदूषित पानी से फैले डायरिया के अब तक 110 मरीज सामने आ चुके हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए डीसी मोहाली ने तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। गांव के लोगों की ओर से नगर काउंसिल के अधिकारियों को पिछले एक हफ्ते से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी सुनवाई नहीं की तो इसका यह नतीजा सामने आया है। डीसी मोहाली और एसडीएम डेराबस्सी के दखल के बाद रविवार शाम को ही नगर काउंसिल जीरकपुर और वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पानी व सीवरेज की लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार को सेहत विभाग की टीम गांव गाजीपुर में पहुंची और जांच की तो 90 मरीज सामने आए। उन्होंने मरीजों को दवाई के साथ ओआरएस दिया और पांच मरीजों को अस्पताल में भेजा गया। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। साथ ही सेहत विभाग की ओर से पांच लोगों के ब्लड सैंपल और स्टूल सैंपल लिए गए हैं। वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग की ओर से छह जगह से पानी का सैंपल भी लिया गया है। इसके साथ ही नगर काउंसिल जीरकपुर की ओर से डायरिया से प्रभावित क्षेत्र में पानी के टैंकर से पीने वाले पानी की सप्लाई दी जा रही है।
चेक किए जा रहे हैं लीकेज प्वाइंट
सोमवार को नगर काउंसिल और जल सप्लाई विभाग की टीम की ओर से ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए पूरे गांव में छह ऐसे प्वाइंट पता किए हैं जहां लीकेज की वजह से पीने वाले पानी में सीवरेज युक्त पानी मिक्स हो रहा है। इसके अलावा गांव के बाहर ओल्ड कालका रोड पर स्थित गंदे नाले के अंदर से पीने वाले पानी की पाइप निकल रही है। उसे खाली करके उस प्वाइंट को भी चेक किया जा रहा है। इस मौके पर मौजूद वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग के जेई गुरजिंदर सिंह और नगर काउंसिल के जेई कुलवंत सिंह ने बताया कि गांव के अंदर लीकेज के पांच प्वाइंट मिल गए हैं और छठा प्वाइंट गांव के बाहर भी चेक किया जा रहा है, क्योंकि गांव के बाहर भी कुछ घरों में गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में यह सप्लाई पूरी तरह ठीक कर दी जाएगी। लीकेज प्वाइंट ज्यादा हैं इसलिए समय अधिक लग रहा है।
विज्ञापन

दूषित पानी की खबर छपने पर हरकत में आया प्रशासन
गांव गाजीपुर के लोगों ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनके गांव में दूषित पानी की सप्लाई आ रही थी। इसकी शिकायत वह वाटर सप्लाई विभाग पंजाब और नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों को करते आ रहे थे। लेकिन लोगों की समस्या का हल करने के बजाय दोनों विभाग एक दूसरे की जिम्मेदारी तय करने में लगे थे। जैसे ही यह मामला मीडिया तक पहुंचा तो डीसी मोहाली और एसडीएम डेराबस्सी ने दखल दिया और दोनों विभाग रातोंरात गांव गाजीपुर पहुंच गए और रविवार रात 12 बजे तक सप्लाई को ठीक करने के लिए काम किया गया और सोमवार को पूरा दिन पानी की लीकेज ठीक करने का काम शुरू किया गया है।
कोट्स
दूषित पानी की सप्लाई लाइन कल ही बंद कर दी गई थी और सोमवार सुबह ही वाटर सप्लाई विभाग, सेहत विभाग और नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों को इस पर तुरंत नियंत्रण करने के लिए बोला गया है और पानी की सप्लाई चालू होने के बाद दोबारा से पानी के सैंपल जांच करने के बाद ही पानी लोगों के पीने के लिए दिया जाए। सेहत विभाग की ओर से भी लोगों की जांच की जा रही है और दवाई देने के आदेश दिए गए हैं। संबंधित टेलिकॉम विभाग को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है और अगर यह गलती दोबारा करते हैं तो उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -स्वाति टिवाणा, एसडीएम डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें