फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: बच्चे को जन्म देने वाली 12 वर्षीय नाबालिग अस्पताल से फरार, मां-बाप और अटेंडेंट भी लापता

Sun, 04 Jun 2023 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह पिछले साल से मोहल्ला टिब्बी में अपने पिता के साथ रह रही थी। एक दिन सुबह जब वह खुले मैदान में शौच के लिए गई तो वहां एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
अस्पताल से नाबालिग मां फरार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला की फगवाड़ा डिवीजन में बीते दिनों एक बच्चे को जन्म देने वाली 12 वर्षीय नाबालिग अस्पताल से फरार हो गई है। वहीं उसके मां-बाप और अटेंडेंट भी गायब है। नवजन्मा बच्चा अस्पताल में ही है। नाबालिग मां के फरार होने से अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Panchkula: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह बनेगा माता मनसा देवी मंदिर, लगेगी हनुमान जी की 108 फुट ऊंची मूर्ति

इस मामले में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। अब नाबालिग के भागने से केस का रूख बदल गया है। फगवाड़ा सदर प्रभारी उषा रानी के अनुसार 26 मई को एक नाबालिग लड़की ने फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में साढ़े पांच महीने की गर्भावस्था के बाद लड़के को जन्म दिया था। जच्चा बच्चा की हालत नाजुक होने के चलते दोनों को अमृतसर में बेबे नानकी मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में देखभाल के लिए शिफ्ट कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह ने एसएचओ उषा रानी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह पिछले साल से मोहल्ला टिब्बी में अपने पिता के साथ रह रही थी। एक दिन सुबह जब वह खुले मैदान में शौच के लिए गई तो वहां एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएचओ के अनुसार लड़की के बयान पर केस दर्ज किया। बच्चे के जन्म के एक हफ्ते बाद लड़की उसे अस्पताल में छोड़कर चली गई है। उसके मां-बाप और अटेंडेंट भी लापता है। ऐसे में पुलिस अब नए एंगल से केस की जांच जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें