फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कपूरथला के व्यक्ति की अमेरिका में मौत, होटल से खाना लेकर लौटते समय कार ने रौंदा

Thu, 19 Jan 2023 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बेगोवाल/कपूरथला (पंजाब)

सार

सुखविंदर सिंह 18 साल फौज में नौकरी के करने के बाद अच्छे भविष्य की तलाश में 2011 में अमेरिका गया था और कैलिफोर्निया के फ्रिजनो शहर में रह रहा था। वहां पर सुखविंदर सिंह ट्रक चलाता था। उसका लड़का और लड़की पिछले चार साल से कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फ्रिजनो शहर में सड़क क्रास करते समय कपूरथला के कस्बा बेगोवाल के गांव टांडी दाखली निवासी 53 वर्षीय सुखविंदर सिंह को कार ने रौंद डाला। वह होटल से खाना लेकर लौट रहा था। गांव में सूचना पहुंचते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह के मामा मंगत सिंह ने बताया कि उनका भांजा सुखविंदर सिंह 18 साल फौज में नौकरी के करने के बाद अच्छे भविष्य की तलाश में 2011 में अमेरिका गया था और कैलिफोर्निया के फ्रिजनो शहर में रह रहा था। वहां पर सुखविंदर सिंह ट्रक चलाता था। उसका लड़का और लड़की पिछले चार साल से कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं।

बीती रात कनाडा से सुखविंदर सिंह के बेटे ने फोन करके बताया कि उसके पिता होटल से खाना लेकर अपनी गाड़ी की तरफ जाने के लिए सड़क क्रास कर रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनके ऊपर से कार निकल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुरिंदर सिंह ने पति का शव भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें