फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: बाइक टकराने पर हुआ था विवाद, 12 आरोपियों ने युवक को घेर कर तेजधार हथियार से काट डाला

Fri, 16 Jun 2023 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)

सार

मृतक अनीश कुमार के पिता रमेश कुमार वासी बस्ती आवा ने बताया कि गुरुवार रात उसका बेटा बाबा की दरगाह पर लगे मेले में गया था। वहां से रात दस बजे घर लौटा और रोटी खाकर फिर चला गया। उसके बेटे की बाइक आरोपियों में से एक की बाइक से टकरा गई थी, इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक अनीश - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर की बस्ती आवा में बारह लोगों ने एक नौजवान की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी है। नौजवान के सिर और माथे पर कापे से वार किए गए हैं। नौजवान की बाइक एक आरोपी की बाइक से टकरा गई थी, इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपियों ने पहले घर पर पथराव किया, फिर चौक पर घेर कर नौजवान की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मृतक अनीश कुमार के पिता रमेश कुमार वासी बस्ती आवा ने बताया कि गुरुवार रात उसका बेटा बाबा की दरगाह पर लगे मेले में गया था। वहां से रात दस बजे घर लौटा और रोटी खाकर फिर चला गया। उसके बेटे की बाइक आरोपियों में से एक की बाइक से टकरा गई थी, इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई थी।

यह भी पढ़ें: Amritsar: ज्ञानी रघुबीर सिंह बने श्री अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार, ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पद छोड़ा
विज्ञापन


इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर पर पथराव किया। उस समय बेटा घर पर नहीं था। जब रात बारह बजे मेले से बेटा घर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे चौक पर घेर लिया। उसका बेटा अकेला था और आरोपी बारह थे। आरोपियों ने कापे से उसके सिर और माथे पर वार किए थे। जख्मी हालत में उसे फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि सात आरोपियों को नामजद कर बारह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें