फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पत्नी से परेशान पति ने खुद को मारी गोली, ससुराल वाले मांग रहे थे प्रॉपर्टी और रुपये, तीन गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2024 05:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पति की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और दो अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में एक आरोपी अभी भी फरार हो जिसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी और उसके परिवार वालों से परेशान बसंत एवेन्यू निवासी दलजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। थाना सदर पुलिस ने जांच के बाद दलजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर, ज्योति कौर, नवजोत कौर और जगसीर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दलजीत सिंह के बेटे दीपइंद्र सिंह उर्फ सन्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला पत्नी परमजीत कौर, ज्योति कौर और नवजोत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी जगसीर सिंह की तलाश में पुलिस छापामारी करने में जुटी है।

सन्नी द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके पिता ने 2021 में संगरुर के भवानीगढ़ स्थित गांव घराचों की रहने वाली आरोपी महिला परमजीत कौर से शादी कर ली। शादी के बाद उसके पिता परमजीत कौर के साथ ही रह रहे थे। अप्रैल 2024 में उसके पिता उसकी फैक्टरी में मिलने के लिए आए थे। 
विज्ञापन


बातों बातों में उसके पिता ने बताया कि वह परमजीत कौर और उसके परिवारिक सदस्यों से काफी परेशान है। वह उससे प्रॉपर्टी और पैसे की मांग करते हैं। उसके पिता पीजी में रहने के लिए चले गए। दो अगस्त को उसके पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से .32 बोर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया और तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी जगसीर सिंह का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें