फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने माफ किए 518 करोड़ के बिल, बकाया निपटाने के लिए 45 दिन

Fri, 13 Nov 2026 01:23 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का 518 करोड़ रुपये माफ कर दिया है। मुख्यमंत्री मान ने इस फैसले की घोषणा की। यह माफी विशेष रूप से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है।  
विज्ञापन
पंजाब सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना का एलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक के बकाया बिजली बिलों पर लगी पूरी पेनल्टी और ब्याज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को अब केवल मूल बकाया राशि का भुगतान करना होगा। इसके तहत 25 प्रतिशत राशि तत्काल जमा करवानी होगी, जबकि शेष 75 प्रतिशत एक साल के भीतर दो आसान किस्तों में चुकाई जा सकेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस फैसले से प्रदेश के 24 लाख से अधिक परिवारों को करीब 518 करोड़ रुपये का सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा बकाया बिलों के कारण काटे गए बिजली कनेक्शन भी दोबारा बहाल किए जाएंगे। मान ने कहा कि उनकी सरकार आम लोगों की सरकार है और जनता को आर्थिक राहत देना उसकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें