प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित एक स्मगलर के इशारों पर काम कर रहे थे। यह दोनों भारत-पाक सीमा पार से हेरोइन और हथियारों की खेप मंगवाकर पंजाब में गैंगस्टरों और अपराधियों तक पहुंचाने की साजिश में शामिल थे।
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक खुफिया सूचना के आधार पर की गई बड़ी कार्रवाई में पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े दो आरोपियों गुरजंत सिंह और गुरवेल सिंह, दोनों निवासी तरनतारन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 2.5 किलो हेरोइन, 5 अत्याधुनिक पिस्टलें और कई मैगजीन बरामद की हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित एक स्मगलर के इशारों पर काम कर रहे थे। यह दोनों भारत-पाक सीमा पार से हेरोइन और हथियारों की खेप मंगवाकर पंजाब में गैंगस्टरों और अपराधियों तक पहुंचाने की साजिश में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में गैर-कानूनी और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाना था।
इस संबंध में थाना एसएसओसी, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह को बेनकाब किया जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हथियारों और हेरोइन की खेप भेजी गई है। इसके तहत काउंटर इंटेलीजेंट की टीम ने ट्रैप लगाया और नाकाबंदी के दौरान इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से ही हेरोइन और हथियार बरामद किए गए।