फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, पिछले दस दिनों में छह युवा चढ़ चुके चिट्टे की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। जिले में नशे की दलदल में फंसे युवाओं की आए दिन मौत हो रही है। इसके साथ ही सोमवार को शहर में नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत हो गई। मृतक एक गरीब मजदूर वर्ग परिवार से था और धोबियाना रोड स्थित 25 गज के क्वार्टर में रहता था। पिछले दस दिनों में छह युवा चिट्टे की भेंट चढ़ चुके हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक युवक मॉडल टाउन फेज टू रोड पर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पीछे खाली प्लाट में बेहोश पड़ा था, जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। धोबियाना बस्ती की महिला नेता रानी कौर ने आरोप लगाया कि शहर में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है, लेकिन उन्हें कोई नहीं रोक पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने धोबियाना बस्ती और 25 गज क्षेत्र की महिलाओं को काम पर रखा है, जोकि सड़कों पर ड्रग्स बेच रही हैं। उसने कहा कि उसका बेटा भी इसी नशे का शिकार हुआ था, जिसके कारण उसके बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से नशे पर रोक लगाकर युवाओं को बचाने की अपील की। पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर मृतक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसके परिजन उसे निजी अस्पताल दिखाने के बहाने घर ले गए और कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई।
दस दिन में चिट्टे की ओवरडोज से छह युवकों की मौत
नशीली दवाओं का खतरा इस हद तक बढ़ गया है कि पिछले दस दिनों में चिट्टे की ओवरडोज से छह युवाओं की मौत हो गई है। 19 मार्च को जिले में चिट्टे की ओवरडोज से दो युवकों की जान चली गइ। 19 मार्च को जिले के गांव भाईरूपा में चिट्टे के इंजेक्शन से 22 वर्षीय अर्शदीप सिंह की मौत हो गई। इसी तरह गांव पक्का कलां के 23 वर्षीय गगनदीप सिंह की उसी दिन चिट्टे से मौत हो गई।
20 मार्च को शहर के धोबियाना बस्ती के आकाशदीप सिंह की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक युवक एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। इसी तरह तलवंडी साबो के पास के एक गांव के एक युवक की 21 मार्च को ड्रग की ओवरडोज से मौत हो गई थी। 23 मार्च को मेहराज गांव के 27 वर्षीय गुरलाल सिंह की भी ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई थी। 28 मार्च सोमवार को शहर के 25 गज के रहने वाले एक युवक नशे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें