फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः सहायक सुपरिंटेंडेंट की मदद से जेल में मोबाइल रखता था यूथ कांग्रेस नेता, मामला दर्ज

Tue, 07 Jul 2020 09:02 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : ani
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में काफी समय से लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद यूथ कांग्रेस नेता शुभम अरोड़ा के पास से मोबाइल बरामद किया गया है। जांच में पाया गया है कि शुभम को उसका साथी अंकुश अरोड़ा सिम भेजता था, जिसे जेल के अंदर सहायक सुपरिंटेंडेंट करणवीर सिंह की मदद से पहुंचाया जाता था।

विज्ञापन

 
जेल अधिकारियों की तरफ से इस बारे में विभाग को लिखित शिकायत भेज दी गई है। विभाग की ओर से सहायक सुपरिंटेंडेंट करणवीर सिंह का तबादला भी कर दिया गया है। वहीं करणवीर सिंह, यूथ कांग्रेस नेता शुभम अरोड़ा और अंकुश अरोड़ा के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार आरोपी सहायक सुपरिंटेंडेंट करणवीर सिंह की तलाश और अन्य आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेने की तैयारी शुरू कर दी है। जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा ने बताया कि शुभम अरोड़ा हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। 

सहायक सुपरिंटेंडेंट करणवीर की ड्यूटी उसी की बैरक में थी। इसी वजह से दोनों में काफी निकटता हो गई थी। कुछ दिन पहले गैंगस्टर शुभम अरोड़ा की पेशी की तारीख थी और उसी दौरान चेकिंग में उसके पास फोन पकड़ा गया।  विभाग ने जांच की तो पता चला कि सहायक सुपरिंटेंडेंट करणवीर सिंह ने ही उसके पास मोबाइल पहुंचाने में मदद की है। जब जेल विभाग को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेज दिया। इसके बाद सहायक सुपरिंटेंडेंट का मानसा में तबादला कर दिया गया, लेकिन आरोपी फरार है। उच्च अधिकारियों से आदेश के बाद सभी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें