फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : जीजा से नाजायज संबंध.. रास्ते में रोड़ा बन रहे पति की योजना बनाकर कर डाली हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। कुछ दिन पहले मालेरकोटला रोड पर शव मिला था। जसपाल बांगड़ स्थित बाबा गज्जा सिंह कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। जीजा के साथ पत्नी के नाजायज संबंध थे। पुलिस ने प्रमोद की पत्नी चंपा देवी और जीजा बंगाली राऊत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। एडीसीपी-2 जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस को मालेरकोटला रोड पर शव मिला था। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई थी। जांच में सामने आया कि हत्या बंगाली राऊत ने की है। जब पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो सारी सच्चाई सामने आई।
जानकारी के अनुसार आरोपी दिल्ली से लुधियाना चंपा से मिलने के लिए आता रहता था। उसने चंपा के कहने पर पड़ोस में ही प्लॉट ले लिया था। प्रमोद ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा था। प्रमोद चंपा को बंगाली राऊत से मिलने से रोकता था। दोनों ने योजना बनाकर 27 जुलाई को उसकी हत्या की और शव को सड़क के किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें