फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: विजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेता सब-इंस्पेक्टर किया काबू

Tue, 06 Feb 2024 11:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल डालने के उद्देश्य से शुरू की मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सीआईए बरनाला में तैनात सब-इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह को 15000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिम को बरनाला शहर के कार डीलर सिमरदीप सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने जानकारी दी कि मोगा शहर के धर्मपाल के साथ स्कार्पियो गाड़ी बेचने को लेकर उसका वित्तीय झगड़ा चल रहा है और एसआई मनजिंदर सिंह दूसरी पक्ष के साथ समझौता करने के लिए उस पर दबाव डाल रहा है। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि समझौता न करने की सूरत में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का डरावा देकर उक्त पुलिस मुलाजिम उससे 15,000 रुपये रिश्वत के तौर पर मांग रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत पटियाला रेंज से विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त एसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंधी उक्त दोषी पुलिस मुलाजिम के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें