फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा : बीड़ तालाब युवक को कुछ पकड़ा रही महिला का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। जिले के बीड़ तालाब निवासी एक महिला की एक युवक को कुछ पकड़ाते वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने छापामारी की। छापामारी के दौरान पाया गया कि महिला का पति नशे का आदी है। हालांकि पुलिस को इस छापामारी के दौरान कुछ बरामद नहीं हुआ। इस मामले में जब महिला के पति का डोप टेस्ट करवाया गया तो वह संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

डीएसपी आर गुरदीप सिंह का कहना था कि महिला नशा तस्कर नहीं ब्लकि उसका पति नशे का आदी था। जिस का नशा उठाकर महिला ने उसके साथियों को पकड़ा दिया था। वहीं दूसरी तरफ बठिंडा देहाती के विधायक अमित रत्न का कहना था कि वो खुद युवाओं को नशा छुड़वाने के लिए उनकी सहायता कर रहे और उनके विस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाए जा रहे। मंगलवार को सुबह जैसे ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता है, जिसमें एक महिला अपने घर के दरवाजे पर खडे़ एक युवक को कोई वस्तु पकड़ाती है तो लोगों ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर ज्यादा वायरल करना शुरू कर दिया और तर्क दिया कि उक्त महिला नशा बेच रही है।
बठिंडा देहाती विधायक अमित रत्न ने कहा कि उन्होंने पुलिस को सख्त हदायत की है कि उनके क्षेत्र में कोई भी नशा तस्कर ना रहे। लेकिन इसके बावजूद अगर कोई ऐसा वीडियो सामने आ रहा है तो वो जांच करेंगे और पुलिस को भी हिदायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें