फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बाहरी राज्यों से लाकर जाली कागजात तैयार कर बेच देते थे गाड़ियां

Mon, 30 Sep 2024 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन पर चल रही हैं या फिर बिना एनओसी की गाड़ियां लाते थे सस्ते भाव में
विज्ञापन

दो आरोपियों को दुगरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों दो दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बाहरी राज्यों से लोन पर या फिर बिना एनओसी की गाड़ियां सस्ते भाव में खरीदकर लाने और उसके जाली कागजात तैयार कर उसे पंजाब नंबर लगाकर बेचने वाले दो आरोपियों को थाना दुगरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों को दुगरी इलाके से ही गिरफ्तार किया है जब आरोपी किसी को दिल्ली नंबर वाली बीएमडब्ल्यू पर एप्लाईड फॉर का स्टीकर लगाकर उसे बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गाड़ी बीएमडब्ल्यू बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने भाई रणधीर सिंह नगर निवासी अर्शदीप सिंह और शहीद करनैल सिंह नगर निवासी अमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई विशाखा सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वाहनों के जाली कागजात तैयार कर या फिर जाली नंबर लगाकर उसे सस्ते भाव में बेच देते हैं। पुलिस ने आरोपियों को दुगरी पुल पर काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाहरी इलाकों से लोन वाली या फिर बिना एनओसी की गाड़ियां सस्ते भाव में खरीदकर लाते थे। यहां पर वह उनके जाली कागजात तैयार करते थे और एनओसी जाली तैयार करते थे। इसके बाद वह उस पर पंजाब का नंबर लगवाकर उसे महंगे भाव में बेच देते थे। आरोपियों ने कई वाहनों पर जाली नंबर लगाकर उसके जाली कागजात तैयार कर बेचा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उम्मीद है कि कई और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें