फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चलाने की आड़ में करता था हेरोइन तस्करी का धंधा, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ऑटो चलाने की आड़ में हेरोइन तस्करी का धंधा करने वाले एक आरोपी को एंटी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी साहनेवाल सिविल अस्पताल के पीछे किसी को हेरोइन की खेप देने के लिए जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में साहनेवाल में ही रहने वाले नीला राम उर्फ हीरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स विभाग-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी साहनेवाल इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हेरोइन तस्करी का धंधा करता है और इस समय भी हेरोइन की खेप देने के लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऑटो चलाता है और उसी की आड़ में हेरोइन तस्करी करता है। आरोपी खुद भी नशा करता है और नशा पूर्ति के साथ शार्टकट में पैसा कमाने के लिए यह काम पिछले काफी लंबे समय से कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन की खेप कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें