फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी की आड़ में केंद्र और पंजाब सरकार मूंग की फसल की कर रहे बेकद्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव। मूंग की फसल पर एमएसपी की आड़ में केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा मंडी में अपनी मूंग फसल बेचने आए किसानों को हो रही बेकद्री का भाकियू एकता डकौंदा ने कड़ा नोटिस लिया। उन्होंने एडीसी जगरांव दलजीत कौर से बैठक कर अपना लिखित मांग पत्र देने के साथ एडीसी से पंजाब सरकार को इस समस्या का हल निकालने के लिए 2 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार न दो दिन में समस्या का हल न किया तो किसान, आढ़ती, मजदूरों व मुनीमों संग मिलकर सोमवार को डीसी लुधियाना के दफ्तर का घेराव कर रोष व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन

एडीसी दलजीत कौर को अपना लिखित मांग पत्र देने के बाद सभी किसान अनाज मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण मार्केट कमेटी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठे आढ़तियों के धरनास्थल पर पहुंचे। आढ़तियों के धरना प्रदर्शन में शामिल होते हुए भाकियू एकता डकौंदा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह कमालपुरा, ब्लाक प्रधान जगतार सिंह देहड़का, इंकलाबी केंद्र पंजाब के कंवलजीत खन्ना ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को पंजाब की आप की सरकार अब भाजपा की बी टीम बनकर टेढ़े मेढ़े रास्तों के जरिये कृषि सेक्टर को बर्बाद करने पर तुली है। केंद्र और पंजाब सरकार असलियत में कारपोरेट नीतियां लागू कर व्यापारी वर्ग को किसानों से मुंगी एमएसपी रेट पर खरीद कर 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल लुटाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मूंग की फसल पर आढ़त खत्म किए जाने के कारण मंडियों के आढ़ती, मजदूर, मुनीम पिछले 9 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं परंतु सरकार द्वारा इनकी कोई सुध नहीं ली जा रही। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले 2 दिन में इस मसले का हल पंजाब सरकार द्वारा न किया गया तो सोमवार को भाकियू एकता डकौंदा के बैनर तले मंडी के समूह आढ़ती मजदूर, मुनीम और किसान सोमवार को लुधियाना डीसी दफ्तर का घेराव कर रोष व्यक्त करेंगे। इस मौके पर उन्होंने इलाके के मूंगी उत्पादकों को रोष प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें