फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: श्मशानघाट में बकरे की खोपड़ी मिलने पर हंगामा

Fri, 04 Sep 2026 06:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। गांव लीला मेघ सिंह के श्मशानघाट में शुक्रवार सुबह बकरे की खोपड़ी और अन्य संदिग्ध सामान मिलने से तनाव फैल गया। अंतिम संस्कार के अगले दिन अस्थियां चुनने पहुंचे परिजन ने यह सामान देखा, जिसके बाद ग्रामीण भड़क उठे। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीणों ने श्मशानघाट में बड़ी संख्या में एकत्र होकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने श्मशानघाट की ओर जाने वाली सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक कार आती-जाती दिखाई दी जिसकी पहचान गांव के ही एक व्यक्ति के रूप में किए जाने का दावा किया गया। सूचना मिलने पर थाना सिधवां बेट की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उस व्यक्ति को हिरासत में लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति तंत्र-मंत्र और काला जादू जैसी गतिविधियां करता है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। ग्रामीण जगजीत सिंह ने बताया कि वीरवार को उनके चाचा के बेटे का अंतिम संस्कार हुआ था। शुक्रवार सुबह अस्थियां चुनने पहुंचे परिवार के सदस्यों ने अस्थियों के पास संदिग्ध सामान देखा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि जांच में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या बेअदबी की बात सामने आती है, तो दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तथ्यों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें