फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दूध कारोबारी के भाई का अपहरण, 11 पर मामला दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 06:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। साहनेवाल के नवां पिंड रोड इलाके में एक दूध कारोबारी के भाई को दिनदहाड़े हथियारों के बल पर अगवा कर लिया गया। यह घटना 1 सितंबर की सुबह हुई, जब वह अपने भाई के साथ भैंस चरा रहा था। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। आरोपियों ने पीड़ित को अगवा करते और ले जाते समय का वीडियो भी बनाया। एक धमकी भरा वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पृष्ठभूमि में पंजाबी गाना बज रहा था और आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की चेतावनी दे रहे थे। दूध कारोबारी बाग हुसैन की शिकायत पर पुलिस ने पम्मा मुस्तफा, आशिक अली, लियाकत अली, जाकर हुसैन, माम हुसैन, मोहम्मद शरीफ और पांच अन्य सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजिश का हो सकता है। हालांकि, पीड़ित परिवार ने किसी पुरानी दुश्मनी से इन्कार किया है और अब तक रंगदारी की कोई मांग नहीं हुई है। थाना साहनेवाल के सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 सितंबर की सुबह सद्दाम हुसैन अपने भाई बाग हुसैन के साथ भैंस चरा रहे थे। इस दौरान कोटला अफगाना की ओर से आई एक सफेद स्कॉर्पियो से उतरे बदमाशों ने सद्दाम को जबरन गाड़ी में बिठा लिया। वारदात के बाद आरोपियों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे लाठी-डंडे और धारदार हथियार दिखाते हुए दबंगई कर रहे थे। एक अन्य वीडियो में आरोपियों ने पीड़ित परिवार को फोन पर आज फैसला होकर रहेगा, या तो सिर देना पड़ेगा या सिर लेना पड़ेगा जैसी धमकियां दीं। उन्होंने पीड़ित को जेल या श्मशान भेजने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें