लुधियाना। मिलने और फिर घुमाने का बहाना बना फोकल प्वाइंट इलाके में नाबालिग के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया, वहीं दो लोगों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने घर पहुंच कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद नाबालिग के परिवार वालों की शिकायत पर माता भाग कौर कालोनी निवासी कुलदीप सिंह, जसवीर कालोनी निवासी साहिब, गांव ढंढारी कलां निवासी डॉ. अमरीक सिंह व संजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई है। जिसकी रिपोर्ट आनी है।
थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उसकी नाबालिग बेटी 27 अप्रैल को अचानक गायब हो गई, जो दो मई को वापस आई। उसने बताया कि उसकी कुलदीप सिंह के साथ दोस्ती थी और 27 अप्रैल को बुलाने पर वह उससे मिलने गई थी। जाते हुए उसने घर से कुछ जेवरात और बीस हजार रुपये लिए थे। अगले दिन वह फोर्टिस अस्पताल के सामने मिलने के लिए गई। वहां आरोपी कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद बाकी आरोपियों ने छेड़खानी की और इसके बाद डॉ. अमरीक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।