फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खालिस्तान समर्थक दो पिस्टल और 18 कारतूस सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा। जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से दो पिस्टल और 18 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना दाखा में आर्म्स एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी खालिस्तान समर्थक और गर्म ख्यालात के बताए जा रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर विदेशों से फंडिंग भी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी (डी) अनिल भनोट ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, एसआई कर्मजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मुल्लांपुर के मुख्य चौक में नाकाबंदी की थी। उन्हें सूचना मिली कि समराला रोड खन्ना का रहने वाले चरण कमल ग्रेवाल के पास अवैध पिस्टल व कारतूस हैं। आरोपी अपने एक साथी सहित मोटरसाइकिल पर खन्ना से लुधियाना होते हुए मुल्लांपुर की तरफ आ रहा है। पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर बुलेट मोटरसाइकिल पर आ रहे आरोपी चरण कमल ग्रेवाल और जिला संगरूर के गांव छाजली वासी बबली सिंह को काबू कर लिया। मौके पर उनके कब्जे से एक पिस्टल एवं 6 कारतूस बरामद किए गए।
डीएसपी अनिल भनोट ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो बबली सिंह ने अपने घर में छिपाकर कर रखा पिस्टल और 12 कारतूस भी बरामद करवा दिए। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। डीएसपी अनिल भनोट ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी गर्म ख्याली हैं और खालिस्तान फ्रीडम के जरिये सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर विदेशों से फंडिंग जुटाने में लगे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी चरण कमल ग्रेवाल की पत्नी इटली में रहती है और वह खुद भी इटली जाकर आया है। किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से मनमुटाव हो गया था जिसके बाद से ही वह खन्ना स्थित अपने घर में रहता है। आरोपी चरण कमल सिंह ग्रेवाल ऐशपरस्ती की जिंदगी व्यतीत करने में अपनी जायदाद का काफी बड़ा हिस्सा भी बेच चुका है। आरोपी बबलू सिंह भी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने शुरुआती जांच में बताया कि वह अवैध पिस्टल मध्य प्रदेश से खरीद कर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें