फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: समझौते के लिए इकट्ठा हुए दो गुट आपस में भिड़े, चली गोलियां

Mon, 15 Jan 2024 11:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने की वजह से दो भाई घायल, एसपीएस अस्पताल दाखिल
विज्ञापन

मामले में जांच में जुटी है थाना डिविजन छह की पुलिस, सीसीटीवी फुटेज चेक करने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। डाबा रोड की जैन काॅलोनी के बाहर सोमवार की सुबह उस समय हंगामा हो गया जब मारपीट के एक मामले में समझौते के लिए इकट्ठा हुए दो गुट आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक गुट के युवकों ने दूसरे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
गोली लगने की वजह से दो सगे भाई घायल हो गए। एक को टांग पर तो दूसरे की बाजू पर गोली लग गई। हैरानी की बात यह है कि हमलावरों ने उसके बाद भी घायलों पर तेजधार हथियार से हमला किया। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान एक व्यक्ति भी घायल हो गया। इसके बाद हमलावर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। लोगों ने ही दोनों घायलों को इलाज के लिए एसपीएस अस्पताल दाखिल कराया, जहां उनकी पहचान मनिंदर सिंह उर्फ बाबा और रणवीर सिंह उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह के अधीन आने वाली चौकी शेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा और लड्डू के साथी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोनों का कुछ समय पहले जैन काॅलोनी इलाके में रहने वाले एक नौजवान के साथ झगड़ा हुआ था। उक्त युवक के साथियों ने दोनों को समझौते के लिए बुलाया था। दोनों गुट पहले इकट्ठे रहते थे और घूमते थे। मगर किसी बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था। इंद्रजीत के मुताबिक जैसे ही वह तीनों समझौते के लिए आए तो सामने वाले गुट के नौजवान हथियारों से लैस होकर खड़े थे और उन्होंने बात करने से मना कर दिया। इसी दौरान हमलावरों ने गालियां देनी शुरू कर दी। जब विरोध करना चाहा तो हमलावरों ने एकदम से गोलियां चला दी। एक गोली बाबा की टांग पर जा लगी तो दूसरी लड्डू की बाजी पर लगी, जिससे वह घायल हो गए। उसके बाद हमलावरों ने दोनों पर तेजधार हथियार से भी हमला किया। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने हमलावरों को काबू करने की कोशिश की तो कौमी गोयल नाम का व्यक्ति भी घायल हो गया। इसी दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर फरार हो गए और घायलों को अस्पताल दाखिल कराया गया। जांच अधिकारी चौकी शेरपुर के इंचार्ज एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें