लुधियाना में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
लुधियाना में सलेम टाबरी के न्यू जनकपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में तीन बुजुर्गों के शव पड़े मिले। अज्ञात हत्यारों ने तीनों की हत्या कर शव कमरे में फेंके हुए थे। आरोपियों ने रसोई घर में गैस चूल्हा खुला छोड़ दिया ताकि शवों में से बदबू आने पर किसी को पता न चले।
घटना का पता उस समय चला जब शुक्रवार सुबह दूध देने वाला आया तो पड़ोसियों ने दूध लेने से मना कर दिया और कहा कि कल का दूध भी ऐसे ही पड़ा है। इसके बाद देखा गया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक हुआ तो आस पास के लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा खोला गया। अंदर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े थे।
यह भी पढ़ें: पंजाब के स्कूल में मान सरकार के खिलाफ नारे: नारेबाजी का वीडियो बनाया, शिक्षा विभाग ने वालंटियर को दिया नोटिस
सूचना मिलने के बाद ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सिटी सौम्या मिश्रा के साथ साथ पुलिस के उच्चाधिकारी और कई टीमें जांच के लिए पहुंच गई। मृतकों की पहचान चमन लाल (70), उसकी पत्नी सुरिंदर कौर छिंदो (67) और चमन लाल की माता सुरजीत कौर उर्फ बचन कौर (90) के रुप में हुई है। चमन लाल, उसकी पत्नी और मां बुधवार की देर शाम तक गली में थे। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्याएं रात को की गई है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। पुलिस जांच में जुटी है कि हत्या कब, कैसे और किसने की।
विदेश में सेटल हैं चारों बेटे
चमन लाल के चार बेटे है और चारों अलग अलग देशों में परिवार के साथ सेटल है। कोई बेटा इटली में है तो कोई जर्मन में, चमन लाल खुद अपनी पत्नी के साथ काफी समय तक विदेश में रह चुका है। माता बुजुर्ग थी तो वह एक बार घर आया तो वापस ही नहीं गया। उसने यहीं पर तीन-चार प्रापर्टी खरीद ली जिसके किराए से उन्हें आमदनी होने लगी।