संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाला। बरनाला में मंगलवार देर शाम एक बिजली की दुकान पर तीन मोटरसाइकिल सवार लुटेरों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी देते हुए रुद्र इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान मलिक गगन ने बताया शाम को तीन मोटरसाइकिल सवार उसकी दुकान पर आए और उन्होंने उसे सामान खरीदने की बात कही।
लुटेरों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर उसकी दुकान से बीस हजार रुपये नकदी चुरा ली और वहां से फरार हो गए। यह दुकान बरनाला शहर की बीचो-बीच गोविंद बनारसी धर्मशाला के सामने है। यह घटना मंगलवार देर शाम की है। एसएचओ सिटी 1 ने बताया पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू कर दी। लुटेरों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।