फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: चोरी की बाइक पर लूट करने वाले तीन लुटेरे काबू

Mon, 07 Oct 2024 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में चोरी के मोबाइल खरीदने वाला भी शामिल, एक फरार
विज्ञापन

तीनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, फरार आरोपी की तलाश में सीआईए की टीम दे रही दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। चोरी की बाइक पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी आरोपियों से चोरी के मोबाइल फोन खरीद करता था। आरोपियों का एक साथी अभी फरार है। सीआईए टू की टीम ने आरोपियों को खासी कलां के पास नाकाबंदी के दौरान उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी चोरी की बाइक पर जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी और लूटपाट किए हुए विभिन्न कंपनियों के पांच फोन, बुलेट मोटरसाइकिल, एक चोरी की बाइक और तेजधार हथियार के साथ-साथ लैपटॉप जो आरोपियों ने लूटा था वह भी बरामद किया है। इस मामले में थाना जमालपुर में गांव कोहाड़ा के गुरकिरत सिंह उर्फ गुरी, डाबा के मोहल्ला हरगोबिंद नगर निवासी अंगद कुमार उर्फ अंगद और चोरी के फोन खरीद करने वाला ताजपुर रोड स्थित भोला कॉलोनी निवासी रिंकू कुमार उर्फ रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी अजय कुमार बिल्ला का पता लगाने में जुटी है।
एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस पार्टी ने खासी कलां के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गुरी, अंगद और बिल्ला तीनों चोरी की बाइक पर लूटपाट करते है। तेजधार हथियार की नोक पर आरोपियों ने कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी के मोबाइल आरोपी रिंकू को बेचने के लिए देते हैं। पुलिस को सूचना थी कि आरोपी गुरी, अंगद और रिंकू चोरी की बाइक पर जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले समलारा चौक के पास जालंधर के एक कारोबारी से हथियार दिखाकर लैपटॉप भी लूट लिया था और बाइक भी इलाके से ही चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरी और अंगद के खिलाफ पहले भी चोरी और लूट के मामले दर्ज है। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आए हुए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बाइक का पता लगाने के साथ-साथ उनके फरार साथी बिल्ला का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें