फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड का कारनामा, प्लस टू वोकेशनल के लिए एक दिन में रखे तीन पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड ने सोमवार देर शाम को जारी प्लस टू परीक्षा में एक नया कारनामा कर डाला है। प्लस टू वोकेशनल में तीन पेपर को एक ही दिन 15 दिसंबर को लेने की बात कही गई है। बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट को देखकर अध्यापकों के साथ पंजाब के लगभग चालीस हजार छात्रों का सिर चकरा गया है।
विज्ञापन

आखिरकार वह एक ही दिन में तीन पेपर किस तरह से दे सकते है। इस मामले को लेकर वोकेशनल स्टाफ एसोसिएशन प्रधान पंकज कौशल ने मंगलवार परीक्षा कंट्रोल को पत्र भेजकर ध्यान देने के लिए कहा है। जिसके बाद जारी डेटशील में बदलाव करने का आश्वासन दिया गया है।
वोकेशनल स्टाफ एसोसिएशन प्रधान पंकज कौशल ने बताया कि प्लस टू वोकेशनल में हर साल वोकेशनल सब्जेक्ट की अलग अलग दिन परीक्षा होती है। सोमवार शाम को बोर्ड की तरफ से जारी तीन परीक्षा को एक ही दिन 15 दिसंबर को लेने की बात कही गई है। आखिरकार एक छात्र एक दिन में तीन परीक्षा कैसे दे सकता है। इस बात को उन्होंने कंट्रोलर परीक्षा के समक्ष रखा है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर इसमें उचित बदलाव करने की बात कही है।
विज्ञापन

कौशल के अनुसार सिर्फ यही नहीं वोकेशनल ट्रेड में पढ़ाई कर रहे छात्रों को 21 दिन का प्रेक्टिल भी करना होता है। वह अपने सब्जेक्ट को आसानी से समझ सके। हर साल इसे मार्च में परीक्षा होने के बाद रखा जाता है। इस बार इसे 15 नवंबर से रख दिया गया है। आखिरकार सवाल है कि छात्र परीक्षा के साथ प्रेक्टिल कैसे कर सकेंगे। प्रेक्टिल करने के लिए उन्हें घर से बाहर रहना पड़ता है। 13 दिसंबर को छात्रों का पंजाबी और 14 दिसंबर को अंग्रेजी की परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें