फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में ढाई करोड़ की हेरोइन सहित तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा किलो हेरोइन सहित तीन काबू
विज्ञापन

दिल्ली से लाकर शहर की बस्तियों में करने आ रहे थे सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से हेरोइन लाकर संगरूर में बेचने वाली दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की एक महिला साथी अभी फरार है। एसटीएफ ने आधा किलो हीरोइन बरामद की है।
एसटीएफ संगरूर के प्रभारी रविंदर भल्ला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में हेरोइन सप्लाई के लिए आ रही है, जिसे दो महिलाओं सहित तीन व्यक्ति लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने संगरूर स्थित हरेड़ी रोड पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद हरेड़ी रोड पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। जब रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। टीम के सदस्यों ने कार में सवार व्यक्तियों को काबू कर लिया। तलाशी में गाड़ी के हैंड ब्रेक के नीचे से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नशा तस्करों में लक्खो रानी, बंसो उर्फ कालो निवासी इंदिरा बस्ती सुनाम, सुखविंद्रसिंह निवासी भुटाल खुर्द शामिल हैं। इनके खिलाफ एसटीएफ मोहाली में एनडीपीएस की धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इनसे पूछताछ दौरान यह बात सामने आई कि उक्त हेरोइन वह जस्सो नामक महिला निवासी सुनाम के साथ जाकर दिल्ली से लेकर आए थे और इसे संगरूर की बस्तियों में महंगे भाव पर सप्लाई करना था। पुलिस इस संबंधी पूछताछ कर रही है।
फोटो:30एसजीआरपी03 संगरूर में हेरोइन के साथ पकड़े गए व्यक्ति एसटीएफ की टीम के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें