फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से डूबती जिंदगियों को बचाने वाले तैराक दिनेश की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में डूबते लोगों को बचाने वाले दिनेश कुमार की हिमाचल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। सरकार ने आठ माह पूर्व ही उसकी मेहनत को देखते हुए होमगार्ड की नौकरी दी थी।
विज्ञापन

मोहल्ला राजनगर निवासी दिनेश कुमार पुत्र देवी सिंह अपने पीछे एक बुजुर्ग माता, पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया। 35 वर्ष का दिनेश कुमार अच्छा तैराक था, जिसने नहर में डूबती हुई कई जिंदगियों को अपनी जान पर खेल कर बचाया, यहां तक कि पुलिस को भी अगर किसी का शव नहर में से बरामद करना हो तो पानी में उतारने के लिए दिनेश का नाम सबसे पहले पुकारा जाता था। करीब 10-15 वर्षों से दिनेश इसी उम्मीद में था कि उसकी मेहनत को देखते हुए उसे पुलिस में नौकरी मिल जाए।
काफी भागदौड़ करने के बाद अभी 8 महीने पहले ही दिनेश कुमार को पंजाब होमगार्ड में नौकरी मिली थी। गत दिवस सड़क हादसे में दिनेश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिनेश किसी काम के सिलसिले से हिमाचल के टाहलीवाल गया था। रात साढ़े 9 बजे भटोली कालेज से कुछ दूरी पर सामने से आ रही गाड़ी की लाइटें आंखों में पड़ने से उसकी बाइक एक लावारिस सांड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल दिनेश कुमार पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें