लुधियाना। विदेश में रह रहे सेवानिवृत्त डॉक्टर की सराभा नगर बी-ब्लॉक की कोठी में चोरी हो गई। चोर कोठी के अंदर खड़ी आल्टो कार एवं अन्य सामान चोरी करके ले गए। लोगों ने घर के ताले टूटे हुए देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने साहनेवाल के नंदपुर निवासी नवजोत कपिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सराभा नगर बी-ब्लॉक में उनके चाचा डॉ. सरजीवन कपिला का घर है। वह इस समय विदेश में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह कभी कभार कोठी को देखने के लिए चले जाते हैं। आठ सितंबर की रात को अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़े और अंदर से गाड़ी और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि चोर घर में खड़ी कार में सामन भरकर ले गए हैं। कुछ समान बाकी सामान लेने बाइक पर आए थे।