फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : गाड़ी में बैठकर पी रहे थे शराब... पूछताछ करने पर मुलाजिम को पीटा, दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। कार में बैठ शराब पीने से रोकने पर कार सवार युवकों ने पुलिस मुलाजिम पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं जब मुलाजिमों ने आरोपियों को रोकना चाहा तो हमलावरों ने सरकारी पीसीआर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इससे साफ तौर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस का खौफ आम लोगों से किस तरह खत्म हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दो लोगों को काबू भी कर लिया है, जबकि बाकी फरार हैं। इस मामले में पुलिस ने पीसीआर मुलाजिम राजिंदर सिंह की शिकायत पर दुगरी की कनाल कालोनी निवासी बोबी सिंह, डाबा निवासी गुरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथ न्यू जनता नगर निवासी गुरपाल सिंह, सतगुरु नगर निवासी दिलबर सिंह और अन्य की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई राजिंदर सिंह टेंगो 9 पीसीआर जोन-2 में तैनात है। रविवार रात 9.30 बजे वह हवलदार जगतार सिंह के साथ पीसीआर अर्टिगा पर दुगरी अर्बन इस्टेट फेस-1 मार्केट में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर डोमिनोज पिज्जा के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार और मारुति कार में बैठकर शराब पर रहे चार लोगों पर पड़ी। उनसे जब सार्वजनिक जगह में बैठ कर शराब पीने का कारण पूछा गया तो उन लोगों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी है। आरोपियों ने राजिंदर सिंह की वर्दी पर हाथ डाल सरकारी ड्यूटी में विघ्न पैदा किया। जब मुलाजिम ने विरोध किया तो आरोपियों ने हाथापाई की। इसी दौरान आरोपियों ने पीसीआर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद आम लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने इकट्ठा होकर युवकों को काबू करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें धमकियां दी और फरार हो गए। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें