फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में कांट्रैक्ट मैरिज कर युवती ने ठगे 50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। हलवारा कॉन्टैक्ट मैरिज कर कनाडा गई जिला संगरूर के गांव दुग्गा की युवती जसप्रीत कौर ने वहां पहुंचते अपना रिश्ता तोड़ दिया। युवक को वीजा भेजने से इनकार कर दिया। थाना सदर रायकोट पुलिस ने 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में जसप्रीत कौर, उसके पिता परमजीत सिंह, मां सुखजीत कौर और भाई गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हरप्रीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह सिंह वासी बोपाराय खुर्द ने 20 नवंबर 2020 को एसएसपी लुधियाना ग्रामीण को शिकायत देकर कार्यवाई की मांग की थी। छह माह की लंबी जांच के बाद मुकद्दमा दर्ज किया गया है। जसप्रीत कौर कनाडा में है और अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट के तहत एक सितंबर 2019 को उसकी शादी जसप्रीत कौर से हुई थी। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार उन्होंने जसप्रीत के स्टडी वीजा और वहां स्टडी का पूरा खर्च उठाना था। उसके एवज में उसने मुझे कनाडा लेकर जाना था।
30 नवंबर 2019 को जसप्रीत कनाडा चली गई। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार जसप्रीत ने 27 दिसंबर 2019 को वापस भारत आकर शादी कोर्ट मे रजिस्टर्ड करवानी थी। लेकिन उसने पढ़ाई में विघ्न पड़ने का बहाना बनाकर आने से इनकार कर दिया। इस दौरान तमाम चीजों पर उन्होंने जसप्रीत पर कुल 50 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन ना ही जसप्रीत ने उसे कनाडा बुलाया और ना ही उसके परिवार ने उसे 50 लाख रुपये वापस किए। थाना सदर रायकोट के जांच अधिकारी गुरसेवक सिंह ने कहा कि मुकद्दमा दर्ज कर दिया है। जसप्रीत कौर कनाडा में है बाकी आरोपियों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें