फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल की नोक पर मोटरसाइकिल सवार को लूटने वाले चारों आरोपी हथियारों सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव। थाना सिटी पुलिस द्वारा पिस्तौल की नोक पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को लूटकर भाग रहे चार आरोपियों को थाना सिटी ने गिरफ्तार लूट का मामला दर्ज किया है। आरोपियों से दो पिस्तौल, दो मैगजीन, पांच कारतूस, लूट की नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते एसएसपी देहात पाटिल केतन बालिराम ने बताया कि शनिवार को गांव अखाड़ा के रहने वाले युवक जरनैल सिंह उर्फ जैली पुत्र बहादुर सिंह ने अपनी पत्नी सहित रायकोट रोड पर स्थित सिटी पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया था कि शनिवार को वह अपने घर का सामान लेने के लिए अपने मोटरसाइकिल जगरांव शहर की तरफ जा रहा था तो रास्ते में बुलबुल फीड फैक्ट्री के पास सड़क की दूसरी तरफ एक सफेद रंग की वरना कार और कार के पास चार लड़के खड़े दिखाई दिए, जिन्होंने सड़क क्रॉस कर मेरी तरफ आकर मुझे रोक लिया। वह चारों लड़कों को पहले से जानता था, देखते ही देखते चारों में से गुरप्रीत सिंह ने रिवाल्वर के बल पर जान से मारने की धमकी देकर डराते हुए साथियों के साथ मिलकर मोबाइल, 5600 रुपये की नकदी के साथ-साथ मेरी बाजू में डाला 4 तोले का चांदी का कड़ा छीनकर वरना कार में बैठकर रायकोट की तरफ फरार हो गए।
एसपी देहात पाटिल केतन बालिराम ने बताया कि लूट की वारदात की जानकारी मिलने के बाद देहात पुलिस को अलर्ट कर नाकाबंदी करवाई गई और जैसे ही पुलिस को आरोपियों की कार के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ने कार का पीछा करते हुए आरोपियों की कार को गांव टूसा के मुख्य गेट के पास रोककर कार सवार हरप्रीत सिंह टूसा, कुलदीप सिंह मानक, सुखदीप सिंह एवं जगदीश सिंह जग्गू को पकड़कर तलाशी ली तो हरप्रीत सिंह टूसा से पुलिस को एक पिस्टल, मैगजीन, 3 कारतूस, दूसरे आरोपी कुलदीप सिंह मानक से पुलिस को एक पिस्टल, मैगजीन, 2 कारतूस, तीसरे आरोपी सुखदीप सिंह से पुलिस को 5600 रुपये की नकदी और मोबाइल एवं चौथे आरोपी जगदीप सिंह उर्फ जग्गू से पुलिस को 1 चांदी का कड़ा बरामद हुआ। जानकारी देते हुए एसएसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ टूसा के खिलाफ असलहा एक्ट के साथ-साथ कई अन्य धाराओं के तहत कुल 11 मामले, दूसरे आरोपी सुखदेव सिंह के खिलाफ 4 मामले और जगदीप सिंह के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई और वारदात की घटनाओं की जानकारियां सामने आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें