लड़के का एक भाई जो अपने परिवार सहित जगरांव के नजदीक गांव लीला मेघ सिंह में रहता है। जिसकी जान पहचान कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी से थी। उसने दोनों को गुरुद्वारा साहिब में शादी के लिए बुलाया था। लड़के के परिवार का आरोप है कि फेरे की तैयारी के दौरान लड़की के परिवार को इसकी सूचना मिली तो तीन गाड़ियों में मुंह बांध काफी संख्या में पहुंचे और तेजधार हथियारबंद लोग गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हो गए।
विरोध के बावजूद उन्होंने दुल्हन को बालों से घसीटा और दूल्हे की तेजधार हथियारों से पिटाई करते हुए अपहरण कर लिया। वारदात की जानकारी गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने गांव के सरपंच नवदीप सिंह को दी। जिसके बाद उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
इस बारे में डीएसपी हर्शदीप सिंह ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी कमलदीप कौर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। लड़के के पिता पूरन सिंह के बयान पर लड़की के परिवार के जसविंदर सिंह, हनी, बंत सिंह, जलौर सिंह एवं पांच-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है।