फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुपहिया वाहन चोरी करके उसे बाजार में बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को थाना लाडोवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो चोरी के बाइक बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने हैबोवाल के दशमेश नगर निवासी लोकनाथ पासवान और गांव बारनहाड़ा निवासी मोहित कुमार के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को कोर्ट में पेश करके उनको एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम वीरवार शाम गांव गौंसगढ़ स्थित बुड्ढा दरिया पुल के पास गश्त पर थी। उसी समय उन्हें सूचना मिली कि दोनों आरोपी चोरी का बाइक लेकर इलाके में घूम रहे है। उनके पास एक अन्य बाइक भी है। आरोपी इलाके में घूम कर चोरी का बाइक बेचने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपियों को गांव फागला के पास टी प्वांइट स्थित हंबड़ां रोड पर खड़े हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। राजेश कुमार ने कहा कि पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि दोनों ने वह मोटरसाइकिल कहां से चोरी किए थे। उनका पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें