फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में झगड़ा कर एक-दूसरे पर मार रहे थे पत्थर, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। कर्फ्यू के दौरान शांति भंग करने और एक दूसरे पर पत्थर मार कर दहशत फैलाने के मामले में थाना डिविजन पांच पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में दो महिलाएं भी नामजद हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत जवाहर नगर कैंप निवासी रवि कुमार, संदीप, कांता रानी व वीना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने रवि और संदीप को गिरफ्तार किया। जबकि दोनों महिलाएं अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सड़क पर इकट्ठे हुए है और एक दूसरे के साथ बहस कर रहे है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब आरोपी एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर रहे है। कोरोना के कारण बनाए गए कानूनों को भंग कर रहे है। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे तो पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिलाएं फरार हो गई। इनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें