फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में ट्रेन पर पत्थरबाजी: पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस पर पत्थराव, यात्री के दांत टूटे, सहमे लोग

Thu, 18 Jul 2024 08:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में शरारती तत्वों ने चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की है। पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस पर लुधियाना के दोराहा के पास पथराव हुआ है। इस घटना में यात्री के दांत टूटे हैं। 
विज्ञापन
घायल यात्री। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस (22430) पर वीरवार को दोराहा के पास शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे डिब्बे की खिड़की का शीशा टूट गया और पत्थर अंदर बैठे एक यात्री के मुंह पर जा लगा। पत्थर लगने से यात्री लहूलुहान हो गया। उसके मुंह पर गंभीर चोट आई और उसके दांत भी टूट गए। डर के मारे यात्री विंडो सीटों से उठकर इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन


गार्ड ने यात्री को सरहिंद स्टेशन पर उताकर अस्पताल भेजा। यात्री की पहचान पानीपत निवासी युवराज सिंह के रूप में हुई, जोकि अपनी मां सुखविंदर कौर और रिश्तेदार कंवलजीत सिंह के साथ ट्रेन में सवार था। इनके पास डी-2 डिब्बे की 79, 80 व 81 नंबर सीट थी। युवराज 79 नंबर सीट पर बैठा था। लुधियाना स्टेशन से चलने के बाद ट्रेन ने दोराहा स्टेशन पार किया तो बाहर से किसी ने पथराव कर दिया। इस दौरान एक पत्थर शीशा तोड़कर युवराज के मुंह पर आ लगा, जिससे उसके होंठ और चेहरा सूज गया। घटना के बाद युवराज के रिश्तेदार कंवलजीत सिंह ने गार्ड को सूचित किया। ट्रेन के गार्ड ने फर्स्ट एड किट से युवराज का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन खून ज्यादा बहने की वजह से उसे सरहिंद स्टेशन पर उतारकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेजा गया।

सूचना पाकर जीआरपी खन्ना के प्रभारी कुलदीप सिंह भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन यात्री बोलने की हालत में नहीं था। उसे किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था। जीआरपी ने पीड़ित यात्री के रिश्तेदार कंवलीत सिंह के बयान पर कार्रवाई शुरू की। हालांकि जीआरपी ने पथराव वाली जगह पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया, लेकिन तब तक पत्थरबाज मौके से फरार हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें